20 करोड़ क्लब में हुई हॉलीवुड के लंगूरों की एंट्री, नौवें दिन श्रीकांत की कमाई में उछाल

Hollywood's baboons enter Rs 20 crore club, Srikanth's earnings jump on ninth day

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ और ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। दोनों ही फिल्मों को वीकएंड का हल्का फायदा मिला है। रिलीज के बाद से ‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई कर रही थी और ऐसा माना जा रहा था कि यह फिल्म राजकुमार राव की एक और फ्लॉप लिस्ट में जुड़ने वाली है। हालांकि, अभी भी हिट के लिए ‘श्रीकांत’ तो लंबी राह तय करनी है। वहीं, बात करें ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ की तो फिल्म दर्शकों पर अपना जादू बिखेर रही है। तो आइए जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा…

श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर अपनी फिल्म ‘श्रीकांत’ को लेकर दर्शकों के सामने पेश हुए हैं। अभिनेता के फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म की कमाई प्रशंसकों को निराश कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म एक और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है।

फिल्म ‘श्रीकांत’
वीकएंड यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने नौवे दिन दो करोड़ 30 लाख का बिजनेस किया है, इसी के साथ ही फिल्म कुल कलेक्शन 21.65 करोड़ रुपये हो गया है।

किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। फिल्म की रिलीज के बाद से राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती दिख रही है।

किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
बता दें कि ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ 20 करोड़ क्लब में एंट्री क्लब में पहुंच चुकी है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने 98 लाख रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 20.71 करोड़ रुपये हो गया है।

Related Post