तिथि संवत :
चैत्र मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी गुरुवार रात्रि 1.01 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2082, शाके 1947 सूर्य उत्तरायणे वसंत ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : मीन चन्द्र: सिंह मंगल: कर्क बुध: मीन गुरु: वृषभ
शुक्र: मीन शनि: मीन | सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :6.17 कल का सूर्योदय 5.52
सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12.24 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी |वृद्धि योग|कौलव करण
आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
दोपहर 12.24 तक पूर्वाफाल्गुनी चरण 4 राशी सिंह पाया रजत नामाक्षर टू
रात्रि 7.03 तक उत्तराफाल्गुनी चरण 1 राशी सिंह पाया रजत नामाक्षर टे
रात्रि 1.44 तक उत्तराफाल्गुनी चरण 2 राशी कन्या पाया रजत नामाक्षर टो
आज का शुभ चौघडिया :
शुभ: प्रात: 5.51 से 7.24
चर:: प्रात: 10.31 से 12.05
लाभ:: दोपहर 12.05 से 1.39
अमृत::: दोपहर 1.39 से 3.12
शुभ: दोपहर 4.46 से 6.20
अमृत::: सायंकाल 6.20 से 7.46
चर:: रात्री 7.46 से 9.12
इस मंत्र का करें जाप
आराधना ऊँ सच्चिदानंद स्वरूपाय देवकी नन्दनाय कंस चाणूर मर्दनाय वासुदेवाय श्रीकृष्णाय नमो नम;
खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 6.01 से 7.35 बजे तक|
राहुकाल: दोपहर 1.39 से 3.12
दिशाशूल: दक्षिण | आवश्यक हो तो दही से बनी वस्तु खा कर निकले
मेष. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
यह क्षण प्रगति के बारे मे सोचने का है तनाव से बचना होगा किसी पारिवारिक घटना के कारण आप का मन खिन्न हो सकता है
वृषभ शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
भूमि–भवन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। समय ठीक है।धार्मिक गतिविधियों में मन लगाना होगा। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
यह क्षण प्रगति के बारे मे सोचने का है इसलिये आप अनावश्यक वाद विवाद से बचे इस समय कार्य में व्यस्तता के कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा.
कर्क शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
आप लगन और परिश्रम के साथ कार्य करेंगे तो ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको उत्तम परिणाम भी मिलेगा।
सिह शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
ज़मीन जायदाद एवं प्रोपर्टी के मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। व्यावसायिक यात्राओं के परिणाम लाभप्रद होंगे।
कन्या शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
आपको यात्रा भी करना पड़ सकता है. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस समय आपको नौकरी एवं व्यापार में लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
इस समय आप किसी क्षेत्र में ज्ञान प्राप्ति की ओर रूख करेंगे। भाई बहनों की तरफ से कुछ नई चिंताएं उत्पन्न होंगी और उनके कार्य कलाप से आप असंतुष्ट होंगे।
वृश्चिक शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
घर में या किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप भाग लेंगे. इस समय आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।
धनु शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
वाणी व क्रोध पर नियंत्रण समय की मांग है। मन में उच्चा टन के भाव जन्म, लेंगे। आपके नये पुराने दोस्त हो सकते हैं जिनसे आपको सहयोग मिल सकता है।
मकर शुभ अंक 1 शुभ रंग: सफ़ेद
वे छात्र जो प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे है, सफल होंगे पारिवारिक आयोजन मे सम्मिलित हो सकते है आज आपको मिश्रित फल मिलने वाला है।
कुम्भ शुभ अंक: 2
लाभ प्राप्ति के अवसरों को मुनाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में दूरी बन सकती है। धनागम होने से मन प्रसन्न्चित्तन होगा।
मीन शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे लम्बित न्यायिक मामले खत्म होंगे वाद विवाद से बचना होगा तथा अनावश्यक क्रोध व चिडचिडापन आप के लिये हानिकारक है।