ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें आपकी राशि में क्या है खास …

तिथि संवत :
चैत्र मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी शुक्रवार रात्रि 7.55 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2081, शाके 1946 सूर्य उत्तरायणे वसंत ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : मीन चन्द्र: कुम्भ मंगल: मिथुन बुध: मीन गुरु: वृषभ
शुक्र: मीन शनि: कुम्भ | सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :6.11 कल का सूर्योदय :6.08
सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10.09 तक तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद |शुक्ल योग|विष्टि करण

आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
प्रात: 11.23 तक पूर्वाभाद्रपद चरण 2 राशी कुम्भ पाया ताम्र नामाक्षर सो
दोपहर 4.46 तक पूर्वाभाद्रपद चरण 3 राशी कुम्भ पाया ताम्र नामाक्षर दा
रात्रि 10.08 तक पूर्वाभाद्रपद चरण 4 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर दी
रात्रि 3.29 तक उत्तराभाद्रपद चरण 1 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर दू

आज का शुभ चौघडिया :
चर:: प्रात: 6.01 से 7.33
लाभ:: प्रात: 7.33 से 9.05
अमृत::: प्रात: 9.05 से 10.37
शुभ: दोपहर 12.09 से 1.41
चर:: दोपहर 4.44 से 6.15
लाभ:: दोपहर 12.09 से 1.41

इस मंत्र का करें जाप

आराधना ऊँ श्रीं नमस्ते गरुडा रूढ़े कोलासुर भयंकरी सर्व पाप हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते श्री ह्रीं श्रीं

खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 5.01 से 7.35 बजे तक|
राहुकाल: प्रात: 10.37 से 12.09
दिशाशूल: पश्चिम | आवश्यक हो तो खीर या जौ से बनी वस्तु खा कर निकले

मेष: शुभ अंक1 शुभ रंग: सफ़ेद
आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडेगा. व्यवसायक क्षेत्र में सभी पर विश्वास करना सही नहीं रहेगा, विश्वास पात्र ही आपको धोखा दे सकतें हैं अत: सावधान रहे.

वृषभ : शुभ अंक 3 शुभ रंग: हरा
आत्मविश्वास को बनाये रखे धर्मिक कार्यों में रुचि बढेगी. परिवार में पिता से सम्बन्धों में मधुरता की कमी रहेगी तथा माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन शुभ अंक:6 शुभ रंग: स्लेटी
पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।साहस हिम्मत जुटाना होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सहोदर भाई एवं बहनों में आपसी मतभेद पैदा होंगे।

कर्क: शुभ अंक:8 शुभ रंग: नीला
छात्र शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा| धन का लाभ मिलेगा तथा संतान से भी सहयोग मिलेगा.

सिह: शुभ अंक: 9 शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। घरेलू सुख में कमी आएगी। चल-अचल सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कन्या: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बोटल ग्रीन
धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेगे। आपके पारिवारिक व आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा. संघर्ष के बाद धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

तुला : शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। भाई बन्धुओं से मन मुटाव रहेगा |

वृश्चिक: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
दाम्पत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी. शिक्षा के लिये समय उत्तम रहेगा. नौकरी में सहयोगियों पर अधिक विश्वास न करें.

धनु : शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे।बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। आपकी कार्यकुशलता आपको सम्मान दिलायेगी.

मकर: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
स्वजनों से वाद-विवाद की आशंका रहेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।

कुम्भ : शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफ़ेद
विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा। परिवार में शांति रहेगी।चल-अचल सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। अविवाहितों के वैवाहिक संबंध बनेंगे।

मीन: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
सिर दर्द के कारण आपको कष्ट हो सकता है. संतान से सम्बन्धित कार्य सफल होंगे. आपका आत्मविश्वास बढेगा. विरोधियों से किसी समझौते पर संधि हो सकती है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *