इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …

तिथि संवत :
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष सप्तमी गुरुवार प्रात: 10.50 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2081, शाके 1946 सूर्य उत्तरायणे वसंत ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : कुम्भ चन्द्र: मीन मंगल: मिथुन बुध: कुम्भ गुरु: वृषभ
शुक्र: मीन शनि: कुम्भ | सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :6.05 कल का सूर्योदय :6.25
सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र रात्रि 12.05 तक तत्पश्चात मृगशिरा |विष्कुम्भ योग|वणिज करण

आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
प्रात: 6.49 तक रोहिणी चरण 1 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर ओ
दोपहर 12.32 तक रोहिणी चरण 2 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर वा
सायंकाल 6.17 तक रोहिणी चरण 3 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर वी
रात्रि 12.05 तक रोहिणी चरण 4 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर वू
रात्रि 5.53 तक मृगशिरा चरण 4 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर वे

आज का शुभ चौघडिया :
शुभ:: प्रात: 6.22 से 7.50
चर:: प्रात: 10.47 से 12.15
लाभ दोपहर 12.15 से 1.43
अमृत: दोपहर 1.43 से 3.12
शुभ:: दोपहर 4.40 से 6.08
अमृत: सायंकाल 6.81 से 7.40
चर:: रात्री 7.40 से 9.11

इस मंत्र का करें जाप

आराधना ऊँ श्री देवकी नन्दनाय सच्चिदानंद स्वरूपाय तापत्रय विनाशाय वासुदेवाय नन्द नन्दजाय नम:

खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 6.01 से 7.35 बजे तक|
राहुकाल: दोपहर 1.43 से 3.12
दिशाशूल: दक्षिण | आवश्यक हो तो दही से बनी वस्तु खा कर निकले

मेष: शुभ अंक1 शुभ रंग: सफ़ेद
भौतिक चीजों के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। संतान व पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। अचानक कोई आर्थिक लाभ या हानि हो सकती है।

वृषभ: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
पारिवारिक जीवन में खुशहाली व समृद्धि की ओर इशारा कर रही है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।

मिथुन: शुभ अंक: 2
जीवनसाथी का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद या तनाव रहने की सम्भावना है। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कर्क: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
पढ़ाई में विशेष तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। सफलताओं की सहज प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

सिह: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
आपको पेट से जुड़ी समस्याएं तंग कर सकती हैं।आपको आर्थिक क्षेत्र में अचानक लाभ अथवा हानि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

कन्या: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। महिलाओं की सहायता से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
आपको उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा और आपको धन लाभ भी संभव है।

वृश्चिक: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ा सकती है।

धनु : शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
सांसारिक चीजों के प्रति आपके अंदर विरक्ति पैदा हो सकती है। काम में मन न लगना व चिड़चिड़ापन बढ़ने की सम्भावना रहेगी।

मकर: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
इस समय काफी तरोताज़ा महसूस करेंगे। साथ ही योग, ध्यान व पूजा-पाठ में लिप्त रहना मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ हो सकता है।

कुम्भ: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
निवास स्थल में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में आप जमकर मेहनत करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा संकेत नहीं है।

मीन: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा। परिवार में शांति रहेगी।

Related Post