तिथि संवत :
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष षष्टि बुधवार दोपहर 12.51 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2081, शाके 1946 सूर्य उत्तरायणे वसंत ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : कुम्भ चन्द्र: मीन मंगल: मिथुन बुध: कुम्भ गुरु: वृषभ
शुक्र: मीन शनि: कुम्भ | सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :6.05 कल का सूर्योदय :6.25
सूर्योदय के समय कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 1.07 तक तत्पश्चात रोहिणी |वैधृति योग|तैतिल करण
आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
प्रात: 8.12 तक कृत्तिका चरण 1 राशी मेष पाया लौह नामाक्षर अ
दोपहर 1.48 तक कृत्तिका चरण 2 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर ई
रात्रि 7.27 तक कृत्तिका चरण 3 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर ऊ
रात्रि 1.07 तक कृत्तिका चरण 4 राशी वृषभ पाया लौह नामाक्षर ए
आज का शुभ चौघडिया :
लाभ प्रात: 6.22 से 7.50
अमृत: प्रात: 7.50 से 9.18
शुभ:: प्रात: 10.47 से 12.15
चर:: दोपहर 3.11 से 4.40
लाभ दोपहर 4.40 से 6.08
शुभ:: रात्री 7.40 से 9.11
अमृत: रात्री 9.11 से 10.43
चर:: रात्री 10.43 से 12.15
इस मंत्र का करें जाप
आराधना ऊँ वक्रतुण्डाय गौरी तनुजाय एकदंताय शूर्पकर्णाय विघ्न विनाशाय श्री लम्बोदर गजाननाय नम;
खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 5.01 से 7.35 बजे तक|
राहुकाल: दोपहर 12.15 से 1.43
दिशाशूल: उत्तर | आवश्यक हो तो काली तिलभात से बनी वस्तु खा कर निकले
मेष: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
आपको पेट से जुड़ी समस्याएं तंग कर सकती हैं।आपको आर्थिक क्षेत्र में अचानक लाभ अथवा हानि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार नज़र आ रहे हैं।
वृषभ: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
पढ़ाई में विशेष तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। सफलताओं की सहज प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
मिथुन: शुभ अंक1 शुभ रंग: सफ़ेद
सांसारिक चीजों के प्रति आपके अंदर विरक्ति पैदा हो सकती है। काम में मन न लगना व चिड़चिड़ापन बढ़ने की सम्भावना रहेगी।
कर्क: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
इस समय काफी तरोताज़ा महसूस करेंगे। साथ ही योग, ध्यान व पूजा-पाठ में लिप्त रहना मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ हो सकता है।
सिह: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
भौतिक चीजों के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। संतान व पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। अचानक कोई आर्थिक लाभ या हानि हो सकती है।
कन्या: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
निवास स्थल में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में आप जमकर मेहनत करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा संकेत नहीं है।
तुला: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
पारिवारिक जीवन में खुशहाली व समृद्धि की ओर इशारा कर रही है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।
वृश्चिक: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
जीवनसाथी का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद या तनाव रहने की सम्भावना है। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
धनु : शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
परिवार में शांति रहेगी आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।
मकर: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। महिलाओं की सहायता से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुम्भ: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
आपको उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा और आपको धन लाभ भी संभव है।
मीन: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय शुभ संकेत नहीं दे रहा है।