पीएम मोदी ने लाल किले से 11वीं बार फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर 40 करोड़ लोग गुलामी की बेड़ियां तोड़कर आजादी हासिल कर सकते हैं, तो जरा सोचिए कि 140 करोड़ लोगों के संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है। विकसित भारत के लिए लोगों के सुझावों में शासन में सुधार, त्वरित न्याय प्रणाली, पारंपरिक दवाओं को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं। जल जीवन मिशन 15 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच चुका है।

मोदी बोले- डिफेंस में हम आत्मनिर्भर बने

डिफेंस सेक्टर में हमारी आदत हो गई थी कि बजट का पैसा कहां जाता है, विदेश से इंपोर्ट करते थे। आज इसमें आत्मनिर्भर बने हैं। आज डिफेंस मैनयूफैक्चरिंग का हब बने हैं। दुनिया में हथियार एक्सपोर्ट कर रहे हैं।

6जी पर तेजी से काम हो रहा

हमने एक जमाना देखा था 2जी के लिए कैसे संघर्ष करते थे, आज 5जी पूरे देश में रोल आउट हो गया है। दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, हम रुकने वाले नहीं है। हम 6जी पर तेजी से काम कर रहे हैं।

हमारे खिलौने दुनिया के बाजार में हैं

किसी जमाने में कहा जाता था कि खिलौने बाहर से आते थे। आज देश के खिलौने दुनिया के बाजार में हैं। हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे। आज फोन एक्सपोर्ट करने लगे। भविष्य के साथ सेमीकंडक्टर और एआई जुड़ा है। हम इस पर काम रहे हैं।

महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को फांसी पर लटकाना चाहिए

दूसरी तरफ चिंता की बात ये भी है कि हमाारी माताओं-बहनों के प्रति जो अत्याचार हो रहा है, उससे जनमानस में आक्रोश है। उसे हम महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द जांच हो, अपराधी को जल्द सजा मिले। जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में रहती है, मैं चाहता हूं कि पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो। उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए। ये डर पैदा करना जरूरी है।

मोदी बोले- महिलाएं तेजी से बढ़ रही हैं

किसानों का जीवन आसान बने, गांव में टॉप क्लास इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, बच्चों को स्मार्ट स्कूल मिले। उनके नौजवानों को स्किल मिले। उनके नए आय के साधन मिले। उसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। इनोवेशन, इंपॉलयमेंट में महिलाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हमारी एयरफोर्स, आर्मी, नेवी, स्पेस सेक्टर में महिलाओं का दमखम दिख रहा है।

मोदी बोले- हमें कृषि को रिफॉर्म करना है

विकसित भारत 2047, स्वस्थ भारत भी होना चाहिए। इसलिए विकसित भारत की पहली पीढ़ी के लिए पोषण अभियान चलाया है। हमें कृषि को रिफॉर्म करना है। पुरानी परंपराओं से मुक्ति पानी होगी। हम किसानों की मदद कर रहे हैं, आसान लोन दे रहे हैं, उसे टेक्नोलॉजी दे रहे हैं। उसे एंड टु एंड होल्डिंग मिले उस दिशा में काम रहे हैं। धरती माता की उत्पादन क्षमता कम हो रही है, ऐसे में वो किसान जो प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उनके लिए बजट में बड़ा प्रावधान है। आज दुनिया के लिए ऑर्गेनिक फूड बनाने वाला फूड बॉस्केट हमारे देश का किसान बना सकता है।

मोदी बोले- मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ाएंगे

रिसर्च को लेकर निरंतर बल मिले, रिसर्च फाउंडेशन यह काम कर रहा है। हमने बजट में 1 लाख करोड़ रिसर्च के लिए दिया है। हमारे देश में मेडिकल एजुकेशन के लिए बच्चे विदेश पढ़ने जा रहे हैं। ऐसे-ऐसे देशों में जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचकर आश्चर्य होता है। हमने 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब 1 लाख कर दिया है। अगले पांच साल में मेडिकल लाइन में 75000 नई सीटें बनाई जाएंगी।

मोदी बोले- भाषा टैलेंट के रास्ते नहीं आनी चाहिए

नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा को बल मिला। भाषा टैलेंट के रास्ते नहीं आनी चाहिए। जीवन में मातृ भाषा को बल देना होगा। आज दुनिया में जैसा बदलाव हो रहा है, तब जाकर स्किल का महत्व बढ़ गया है। हम जीवन के हर क्षेत्र में, एग्रीकल्चर में भी स्किल डेवलेपमेंट चाहते हैं, स्किल इंडिया प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। नौजवानों की स्किल बढ़े, बाजार में उनकी ताकत दिखाई दे। आज दुनिया की परिस्थिति को देखते हुए कह सकता हूं कि नौजवान दुनिया में अपनी धमक बनाए, इसे लेकर आगे चल रहे हैं।

नालंदा का पुराना गौरव लौटाएंगे

नालंदा का महान इतिहास रहा है। हमने नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से शुरू किया है। हमारा प्रयास नालंदा को उसका पुराना गौरव लौटना है।

मोदी बोले- समृद्धि को अपना स्वभाव बनाना चाहते हैं

जो हो गया है, हम उससे संतोष मानकर बैठने वाले नहीं है। हम विकास को, समृद्धि को अपना स्वभाव बनाना चाहते हैं। आज नई शिक्षानीति के कारण 21वीं सदी के अनुरूप व्यवस्था बना रहे हैं, मैं नहीं चाहता कि मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे विदेश पढ़ने जाएं और मोटा पैसा खर्च हो। मैं चाहता हूं कि भारत में ऐसी शिक्षा व्यवस्था हो, जिससे विदेश के बच्चे यहां पढ़ने आएं।

हर परिवार की सेवा के साथ विकसित भारत का सपना

60 साल बाद लगातार तीसरी बार आपने हमें देशसेवा का मौका दिया। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद में मेरे लिए एक ही संदेश है। जन-जन की सेवा, हर परिवार की सेवा, हम इस शक्ति को साथ लेकर विकसित भारत के सपने को लेकर चलना है। हम सभी का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं।

देश का युवा धीरे-धीरे आगे बढ़ने में विश्वास नहीं रखताः मोदी

मेरे देश का युवा अब धीरे-धीरे चलने का इरादा नहीं रखता है। मेरे देश का युवा धीरे-धीरे आगे बढ़ने में विश्वास नहीं रखता है। मेरे देश का युवा छलांग लगाने के मूड में है, छलांग लगाने और कुछ हासिल करने के मूड में है। मैं कहना चाहूंगा कि यह भारत के लिए एक स्वर्ण युग है, अगर हम इसकी तुलना वैश्विक स्थिति से करें तो भी यह एक स्वर्ण युग है… हमें इस अवसर को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। इस अवसर के साथ, अपने सपनों और संकल्पों के साथ, हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

पीएम मोदी ने देश के लोगों को दिया ये भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि हमें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी और हमने जमीन पर बड़े सुधार किए… मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सुधारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गुलाबी कागज के संपादकीय तक सीमित नहीं है। सुधारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता किसी के लिए नहीं है।” कुछ दिनों की सराहना। हमारी रिफॉर्म प्रक्रिया किसी मजबूरी के तहत नहीं है, ये देश को मजबूत करने के इरादे से है। इसलिए, मैं कह सकता हूं कि रिफॉर्म्स का हमारा रास्ता एक प्रकार से ग्रोथ का ब्लूप्रिंट है , यह बदलाव केवल वाद-विवाद क्लबों, बौद्धिक समाजों और विशेषज्ञों के लिए चर्चा का विषय नहीं है…हमने राजनीतिक मजबूरियों के लिए ऐसा नहीं किया…हमारा एक ही संकल्प है- राष्ट्र प्रथम।

बैंकिंग सेक्टर को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था। हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए। आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया। जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है।

10 करोड़ महिलाएं महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं। 10 करोड़ महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं। जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जाती हैं तो वे घर में निर्णय लेने की प्रणाली का हिस्सा बन जाती हैं जिससे सामाजिक परिवर्तन होता है।” ..अब तक देश में स्वयं सहायता समूहों को 9 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक प्रणाली बन रही है

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे वह पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, परिवहन, खेती और कृषि क्षेत्र हों – हर क्षेत्र में एक नई आधुनिक प्रणाली बनाई जा रही है। हम एकीकरण द्वारा सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

हमारे लिए नेशन फर्स्ट- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए नेशन फर्स्ट है। हम राजनीति में गुणा भाग नहीं करते। जरुरत पड़ने पर देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक भी करती है। जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे, और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है।

वोकल फॉर लोकल पर भी बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल आर्थिक व्यवस्था के लिए नया मंत्र बन गया है। हर जिला अपने उत्पाद पर गर्व करने लगा है।

देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का…अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है।

140 करोड़ देशवासी समृद्ध भारत बना सकते हैंः मोदी

सभी देशवासी कंधे से कंधे मिलाकर चलें तो हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अगर 40 करोड़ देशवासी देश को गुलामी से मुक्त करा आजाद दिला सकते हैं तो फिर 140 करोड़ देशवासी भी समृद्ध भारत बना सकते हैं।

प्राकृतिक आपदा पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, “इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। पीएम ने कहा कि आजादी के परवानों को नमन करने का यह दिन है। सैकड़ों साल संघर्ष के बाद आजादी मिली।

विकसित भारत के लिए दिया संदेश

सभी देशवासी कंधे से कंधे मिलाकर चलें तो हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अगर 40 करोड़ देशवासी देश को गुलामी से मुक्त करा आजाद दिला सकते हैं तो फिर 140 करोड़ देशवासी भी समृद्ध भारत बना सकते हैं।

पीएम मोदी ने शहीदों को नमन किया

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के परवानों को नमन करने का यह दिन है। सैकड़ों साल संघर्ष के बाद आजादी मिली। पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौतों पर दुख जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश संकट की घड़ी में उन परिवारों के साथ खड़ा है।

Related Post