छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भाटापारा के गुडेलिया ग्राम में जनसभा को करेंगें सम्बोधित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भाटापारा: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशाल आमसभा 3 मई शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे भाटापारा ग्रामीण मंडल के गुडर लिया ग्राम में होगी। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा भी आ रहे हैं|

जिसे सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा भाटापारा विधानसभा केचारों मंडलों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में लाने की अपील कर रहे हैं और चारों मंडलों की बैठक में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा भी बृजमोहन अग्रवाल की सभा को सफल बनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं एवं बैठकों में ही वे अपने क्षेत्र से अधिक अधिक संख्या में लोगों को लाने की बातें कह रहे हैं
शिव रतन शर्मा के साथ जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंत्री महाबल बघेल चारों मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी काफी दुगने उत्साह से लगे हुए हैं

मंडल अध्यक्ष मनेद्र सिंह सोनी ने बताया कि भाटापारा नगर से भी बड़ी तादात में कार्यकर्ता जा रहे है पूरे गुरलिया गांव के लोग भी उत्साहित है उल्लेखनीय है कि इसी गांव से ही विधानसभा का पहला चुनाव स्वर्गीय कृष्ण कुमार दाऊ जी लड़े थे और उनके नाम से भाटापारा में एक वार्ड का नाम भी रखा गया हैपूरे गांव को झंडे एवं तोरण से सजाया गया है।

Related Post