इस राशि के जातकों को हो सकता है धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …

तिथि संवत :
माघ मास शुक्ल पक्ष एकादशी शनिवार रात्रि 8.15 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2081, शाके 1946 सूर्य उत्तरायणे शिशिर ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : मकर चन्द्र: मिथुन मंगल: मिथुन बुध: मकर गुरु: वृषभ
शुक्र: मीन शनि: कुम्भ | सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :5.55 कल का सूर्योदय :6.41
सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र सायंकाल 6.39 तक तत्पश्चात आर्द्रा |वैधृति योग|वणिज करण

आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
दोपहर 12.12 तक मृगशिरा चरण 3 राशी मिथुन पाया लौह नामाक्षर का
सायंकाल 6.39 तक मृगशिरा चरण 4 राशी मिथुन पाया लौह नामाक्षर की
रात्रि 12.00 तक आर्द्रा चरण 1 राशी मिथुन पाया रजत नामाक्षर कु
रात्रि 5.56 तक आर्द्रा चरण 2 राशी मिथुन पाया रजत नामाक्षर घ

आज का शुभ चौघडिया :
शुभ:: प्रात: 8.05 से 9.29
चर:: दोपहर 12.18 से 1.42
लाभ दोपहर 1.42 से 3.07
अमृत: दोपहर 3.07 से 4.32
लाभ सायंकाल 5.57 से 7.32
शुभ:: रात्री 9.07 से 10.42
अमृत: रात्री 10.42 से 12.18

इस मंत्र का करें जाप

आराधना ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं नमस्ते कालिका काली भद्रकाली सर्व कष्ट निवारिणी सकल दुष्ट संहारिणी क्लीं

खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 5.01 से 7.35 बजे तक|
राहुकाल: प्रात: 9.29 से 10.53
दिशाशूल: पूर्व | आवश्यक हो तो काली तिल से बनी वस्तु खा कर निकले

मेष: शुभ अंक1 शुभ रंग: सफ़ेद
इस समय काफी तरोताज़ा महसूस करेंगे। साथ ही योग, ध्यान व पूजा-पाठ में लिप्त रहना मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ हो सकता है।

वृषभ: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
भौतिक चीजों के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। संतान व पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। अचानक कोई आर्थिक लाभ या हानि हो सकती है।

मिथुन: शुभ अंक: 2
पारिवारिक जीवन में खुशहाली व समृद्धि की ओर इशारा कर रही है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।

कर्क: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
जीवनसाथी का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद या तनाव रहने की सम्भावना है। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिह: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
पढ़ाई में विशेष तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। सफलताओं की सहज प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

कन्या: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
आपको पेट से जुड़ी समस्याएं तंग कर सकती हैं।आपको आर्थिक क्षेत्र में अचानक लाभ अथवा हानि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

तुला: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। महिलाओं की सहायता से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
आपको उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा और आपको धन लाभ भी संभव है।

धनु : शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ा सकती है।

मकर: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
सांसारिक चीजों के प्रति आपके अंदर विरक्ति पैदा हो सकती है। काम में मन न लगना व चिड़चिड़ापन बढ़ने की सम्भावना रहेगी।

कुम्भ: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
निवास स्थल में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में आप जमकर मेहनत करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा संकेत नहीं है।

मीन: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा। परिवार में शांति रहेगी.

Related Post