बलौदाबाजार हिंसा मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए है 148 आरोपी

Balodabazar violence : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को आज एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ 2 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

बलौदाबाजार शहर में हाल ही में घटित तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल अब तक 148 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट एवं वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।

पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण का उपयोग किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:
1. नरेंद्र डहरिया (35 वर्ष), निवासी ग्राम कारी, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार।
2. राजकुमार जांगड़े (28 वर्ष), निवासी ग्राम बरभाठा, थाना केडार, जिला सारंगढ़।
3. राजकुमार (27 वर्ष), निवासी ग्राम चंदेरी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।

पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया जारी रखी है। अब तक कुल 148 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश और पहचान की जा रही है।

Related Post