बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, कांग्रेसी नेता शामिल

रायपुर : बलौदा बाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। वही राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।
इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं। फायर ब्रिगेड चौक मोती बाग में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की सरकार को प्रदेश में 5 – 6 महीने ही हुए हैं। हत्याएं, लूट पाट सहित के घटनाएं घट रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है। राज्य सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बलोदा बाजार की घटना में कई बेगुनाह को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि एक समाज के ऊपर जो प्रहार किया गया है वह निंदनीय है।

भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा की सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही. बलौदाबाजार घटना में कलेक्टर और एसपी शामिल रहे. कांग्रेस की मांग है कि जो सही में दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई हो. सरकार ने दंगा फैलाने की कोशिश की है. घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है. मुख्यमंत्री साय में नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

Related Post