अफवाह के बाद बड़ा हादसा, ट्रेन से कूदे यात्री, 3 की मौत और कई घायल

झारखंड के लातेहार जिले के जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने की अफवाह पर कई यात्री टेन से कूद गए। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सासाराम – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के कुमंडीह स्टेशन पहुंचने पर किसी ने ट्रेन की इंजन में आग लगने की अफवाह फैला दी। जिससे अफरातफरी के बीच कुछ लोग ट्रेन से कूद गये। इस दौरान विपरीत दिशा से आते एक मालगाड़ी ने कुछ यात्रियों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और दो पुरूष की मौत की जानकारी मिल रही है।

हालांकि एक बच्चे के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जिसे उपचार के लिए ले जाया गया है। घायलों की संख्या को लेकर पुख्ता तौर पर कुछ साफ नहीं हो सका है। जबकि.हताहत होनेवालों की संख्या बढ़ भी सकती है। खबर लिखे जाने तक रेल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

Related Post