छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव : मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

रायपुर : छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर दो बजे धर्मकांटा कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी मगेलाल मालू व सहायक चुनाव अधिकारीयों के उपस्थिति में किया गया।
मतदाता सूची का अवलोकन धर्मकांटा कार्यालय में किया जा सकता है, मतदाता सूची शुल्क रू 100/रखा गया है।

सहायक चुनाव अधिकारी प्रकाश गोलछा ने आगे बताया कि चुनाव समिति की बैठक आज दोपहर 2.30 बजे धमॅकाटां कायॉलय में हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मतदान के समय में संशोधन कर दिया गया है।अब मतदान का समय सुबह 10.30बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा।

चुनाव समिति कि बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी मगेलाल मालू सहायक चुनाव अधिकारी पंकज भाई पारेख बिलासपुर, धरमचंद भंसाली, राजेन्द्र शर्मा, अनिल कुचेरिया,व प्रकाश गोलछा उपस्थित थे।

Related Post