ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें आपकी राशि में क्या है खास

तिथि संवत :
वैशाख मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी शनिवार प्रात: 8.27 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2082, शाके 1947 सूर्य उत्तरायणे ग्रीष्म ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : मेष चन्द्र: मीन मंगल: कर्क बुध: मीन गुरु: वृषभ
शुक्र: मीन शनि: मीन | सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :6.22 कल का सूर्योदय 5.40
सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 6.26 तक तत्पश्चात रेवती |वैधृति योग |वणिज करण

आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
प्रात: 6.26 तक उत्तराभाद्रपद चरण 4 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर न्ग
प्रात: 11.45 तक रेवती चरण 1 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर दे
सायंकाल 5.04 तक रेवती चरण 2 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर दो
रात्रि 10.21 तक रेवती चरण 3 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर च
रात्रि 3.37 तक रेवती चरण 4 राशी मीन पाया ताम्र नामाक्षर ची

आज का शुभ चौघडिया :
शुभ: प्रात: 7.13 से 8.50
चर:: दोपहर 12.02 से 1.37
लाभ:: दोपहर 1.37 से 3.13
अमृत::: दोपहर 3.13 से 4.49
लाभ:: सायंकाल 6.25 से 7.49
शुभ: रात्री 9.13 से 10.37
अमृत::: रात्री 10.37 से 12.01

इस मंत्र का करें जाप

आराधना ऊँ वन्दे कालीं कराभ्यां परिधमसी युतं तामसीं शीर्षकं क्लीं कालोका देव्यै नमो नम:

खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 6.01 से 7.35 बजे तक|
राहुकाल: प्रात: 8.50 से 10.26
दिशाशूल: पूर्व | आवश्यक हो तो काली तिल से बनी वस्तु खा कर निकले

मेष: शुभ अंक:6 शुभ रंग: स्लेटी
धन का लाभ मिलेगा तथा संतान से भी सहयोग मिलेगा सोच समझकर ही कोई बड़ा निवेश करे। आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ : शुभ अंक:8 शुभ रंग: नीला शुभ
हो सकता है कि आपको अचानक से कोई अच्छी ख़बर या लाभ मिल जाए। भौतिक सुख प्राप्त होंगे, आप नवीन वस्त्र और आभूषण प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन शुभ अंक1 शुभ रंग: सफ़ेद
अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं। आप मनचाहा धन कमाने में सफल रहेंगे अनावश्यक ख़र्चों पर नियंत्रण रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए|

कर्क: शुभ अंक 3 शुभ रंग: हरा
मानसिक दबाव निरंतर बना रहेगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा।आर्थिक पक्ष में लाभ की तुलना में खर्च अधिक होगा। परिश्रम की अधिकता से शारीरिक व मानसिक कष्टि हो सकता है।

सिह: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफ़ेद
वेतन वृद्धि या प्रमोशन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है| अपने सहकर्मियों से सामंजस्य बनाकर रखें क्योंकि आपका कोई सहयोगी आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।

कन्या: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
स्वजनों से वाद-विवाद की आशंका रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी।

तुला : शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
नौकरी या व्यवसाय में आप काफी व्यस्त रहेंगे व आपका यह कड़ा परिश्रम ही आपकी सफलता में सहायक होगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने करने की कोशिश करें।

वृश्चिक: शुभ अंक: 3 
ज़मीन जायदाद एवं प्रोपर्टी के मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है धन लाभ संभव है।आय के नये स्रोत बनने से भी लाभ की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।

धनु : पीला शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
चल-अचल सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।आपके पारिवारिक व आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा.

मकर: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
संघर्ष के बाद धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

कुम्भ : शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बोटल ग्रीन
जोड़–तोड़ से कार्य सिद्ध करने में सफल होंगे।आज मनोकूल कार्यसिद्धि हो सकती है। बाहरी लोगों की मदद से व्यीवसाय में प्रगति होगी।

मीन: शुभ शुभ अंक: 9 शुभ रंग: आसमानी
आज महत्व्पूर्ण कार्यों को सलाह–मशविरा करके आरंभ करें तो हित में रहेगा।आप की लोकप्रियता बढेगी भूमि–भवन के विवाद उभर सकते है।

Related Post