रायपुर। छत्तीसगढी फिल्म्स अवार्ड शो रंगझांझर में इनको मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार। रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो में बेस्ट फिल्म मोर छइयां भुइंया 2 को व बेस्ट निर्देशक का अवार्ड सतीश जैन को दिया गया। बेस्ट एक्टर लक्षित झांजी व बेस्ट एक्ट्रेस रही दीक्षा जायसवाल तो सर्वश्रेष्ठ खलनायक बने पवन गुप्ता भिलाई (यश संवाद)।
एचडी प्रोडक्शन और छत्तीसगढ़ी फिल्म इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के बेनर तले आयोजित 16 वां छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो रंगझाझर का आयोजन शनिवार 8 मार्च को नगर के भिलाई होटल के पास सिविक सेंटर स्थित हैलिपैड ग्राण्डड में मड़ई मेला आयोजन स्थल पर हजारों दर्शकों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे, इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुई।
इनको मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड
लाईफ एचीवमेंट अवार्ड – कैमरामैन दिनेश ठक्कर
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – मोर छइंहा भुईया 2
बेस्ट एक्टर्स – दीक्षा जायसवाल (फिल्म छइया भुईया 2)
बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन
बेस्ट एक्टर – लक्षित झांजी (जवानी जिंदाबाद)
बेस्ट खलनायक – पवन गुप्ता (फिल्म तीजा के लुगरा 2)
बेस्ट खलनायिका – दीपाली पांडे (फिल्म मोर बाई हाई फाई)
सर्वश्रेष्ठ गायक- अनुराग शर्मा
सर्वश्रेष्ठ गायिका – चम्पा निषाद
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ओमी स्टाईलो (फिल्म हंडा)
बेस्ट एक्शन – मोहित साहू (फिल्म चन्दा मामा)
बेस्ट कमेडियन- हेमलाल कौशल (फिल्म का ईही ला कईथे मया)
बेस्ट कैमरामैन – सिद्धार्थ सिंह (फिल्म मोर छइंहा भुईया)
बेस्ट कॉस्ट्यूम – सरिता जैन (फिल्म मोर छइंहा भुइंया 2)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- विष्णु कोठारी (फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2)
बेस्ट स्टोरी- सतीश जैन (फिल्म मोर छईहा भुईया 2)
बेस्ट डॉयलॉग- गंगा सागर पंडा (फिल्म जवानी जिंदाबाद)
बेस्ट स्क्रीन प्ले- भारती वर्मा (फिल्म डॉलिंग प्यार…..2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – अमलेश नागेश (फिल्म हाण्डा)
बेस्ट डेब्यू लीड एक्टर – दीपक साहू (फिल्म मोर छइंहा भुइंया 2)
बेस्ट डेब्यू लीड एक्ट्रेस – ज्योत्सना ताम्रकार (फिल्म जवानी जिंदाबाद)
बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट – दर्शन जैन (फिल्म मोर छइंहा भईया 2)
बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट गर्ल- बेबी सुन्दरानी (फिल्म का ईही ला कईथे मया)
बेस्ट डेब्यू म्यूजिक डायरेक्टर – तुषारकांत वर्मा (फिल्म चन्दामामा)
बेस्ट सर्पोर्टिंग एक्टर – क्रांति दीक्षित (फिल्म माटी पुत्र)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अंजलि सिंह (फिल्म माटी पुत्र)
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता – अनुपम वर्मा (फिल्म मोर बाई हाई फाई)
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री – सुमित्रा साहू (फिल्म मोर छईहा भुईया 2)
बेस्ट एडिटर- गौरांग त्रिवेदी
बेस्ट कोरियोग्राफर – राजा शेन्द्र (फिल्म डार्लिंग प्यार …2)
बेस्ट ऑडियो- नीरज वर्मा
बेस्ट मेकपमेन- कांता
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- बेनेडिक्स फ्रांसिस (फिल्म डार्लिंग प्यार…..2)
बेस्ट पोस्टर डिजाईनर- उत्तम मंडल
बेस्ट एन्फल्यूएंसर यूटयूबर – मुकुल, सोना व नितिन।
एलबम कटेगरी में इनको मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्डः-
बेस्ट जोड़ी करण खान, योगिता मढरिया (गाना कोसा के साड़ी)
बेस्ट एक्टर- करण खान गाना झुमका ले दे ना ओ राजा
बेस्ट एक्ट्रेस – अकांक्षा गाना आजा मजा मार ले
बेस्ट डायरेक्टर- करण खान सपना के घर
बेस्ट लेडी सिंगर- करिश्मा खान (गाना कोसा के साड़ी)
बेस्ट गीतकार – अशोक तिवारी (गाना सोन मछरी)
बेस्ट सिंगर- श्री सारवा
बेस्ट कोरियोग्राफर – चंदन दीप (गाना लकर धकर)
बेस्ट एलबम – आजा मजा मार ले
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – परवेज खान (गाना हमन आदिवासिन हन)
बेस्ट प्रोडक्शन- सोनी प्रोडक्शन (गाना करहूं मैं तोर)
सम्मान प्राप्त करने वाले रंगकर्मी: छत्तीसगढ़ नाटय रंग सम्मान
निर्देशक देवू राय चौधरी लाईफ टाईम एचिवमेंट
अनिता उपाध्याय
सुचिता मुखर्जी
सुमिता बासू पाटिल
निर्देशक मणिमय मुखर्जी
निर्देशक रूद्रमूति
योगेन्द्र चौबे खैरागढ
अजय उमरे खैरागढ़
पी पी बब्लू विश्वास
सुप्रियो सेन
राकेश बम्बार्डे